A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिट_इंडिया_वूमेन्स_वीक के तहत आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

खेल प्रतियोगिता, योगाभ्यास और व्यायाम के माध्यम से महिलाओं को किया गया जागरूक

फिट_इंडिया_वूमेन्स_वीक के तहत आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

खेल प्रतियोगिता, योगाभ्यास और व्यायाम के माध्यम से महिलाओं को किया गया जागरूक

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

Related Articles

पांढुरना – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मोनिका बिसेन के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर फिट इंडिया वूमेन्स वीक 2026 के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य, फिटनेस और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

6 से 8 मार्च 2026 तक फिट इंडिया वूमेन्स वीक आयोजित हो रहा है, महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 7 मार्च को हनुमंती वार्ड में खेल, योग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। आज कुर्सी दौड़ सहित खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं एवं महिलाओं को फिटनेस का संदेश दिया गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button