

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जनसामान्य की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया। शेष मामलों के समाधान के लिए डीएम ने सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/ज़ूम ऐप के माध्यम से बैठक कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में नियमित जनसुनवाई करें और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई, आईजीआरएस और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें और समय से उसकी आख्या प्रस्तुत करें।
