A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :देररात घर गिरने से बडा हादसा टला

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर बुधवार देररात एक पक्के मकान का आधा हिस्सा भरभरा कर रोड में गिर गया जिससे बिजली के तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई वहीं सडक पर मलबा गिरने से आवागमन बाधित हो गया।

कस्बे के मोहल्ला कुम्हरौडा सैनी गेस्ट हाउस के निकट स्थित डा. अशोक कुमार गुप्ता पढोरी वाले के मकान का कुछ हिस्सा बुधवार देररात सडक पर भरभरा कर गिर गया। राहत की बात यह रही कि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ नहीं तो कुछ समय बाद इसी रास्ते से एक बारात की बिदाई होना थी।

Related Articles

मकान का हिस्सा गिरने से बिजली के तार गिर गई और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई वहीं सडक पर मलबा गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित हो गया जिसे बिजली विभाग ने रात में ही सही कर दिया।

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button