A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :14 मार्च की लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी तेज, चिन्हित वादों की हुई समीक्षा

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। माननीय जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के निर्देशन में आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत की तैयारियों को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने की, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा लोक अदालत में निस्तारण के लिए चिन्हित वादों की समीक्षा की गई।

Related Articles

 

समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ विभागों द्वारा लोक अदालत के लिए अच्छी संख्या में वाद चिन्हित किए गए हैं, जबकि कुछ विभागों ने बहुत कम वाद चिन्हित किए हैं। इस पर सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत में निस्तारण के लिए प्रस्तुत किया जाए, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।

साथ ही जिला मुख्यालय व तहसीलों में न्यायालय, कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, हाट-बाजार, बैंक और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी की ओर से उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता, लीड बैंक मैनेजर संगम लाल मिश्रा, परिवहन विभाग से वरिष्ठ सहायक सत्यम बाजपेई, प्रभारी तहसीलदार राठ दिलीप कुमार, टेलीकॉम मैनेजर की ओर से एओ अमर महरोत्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!