
जिला स्तरीय ओलम्पियाड परीक्षा में पारडी की छात्रा साधना बारंगे अव्वल, कलेक्टर ने किया सम्मानित
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
जिला स्तरीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता परीक्षा में कक्षा 2 से 8 तक के विषयवार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 32 विद्यार्थियों में से जिला पांढुर्णा के शासकीय माध्यमिक शाला पारडी की छात्रा कुमारी साधना पिता ताराचंद बारंगे, कक्षा 8वीं में संस्कृत विषय में अव्वल आने पर जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के हस्ते कलेक्टर सभाकक्ष में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल, जिला परियोजना समन्वयक श्री जे.के. इरपाचे, जिला अकादमिक समन्वयक श्री भानु गुमास्ता तथा बी.आर.सी. श्री मोरेश्वर ब्रम्हें उपस्थित रहे।