A2Z सभी खबर सभी जिले की

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे महिलाओं को दी गई दवा

जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए वे विभिन्न जिलों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे एक हजार महिलाओं को इलाज कर दी गई दवा

‎ जहानाबाद। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत उत्सव हॉल में शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे करीब 1000 महिलाओं को स्वास्थ्य जांच कर दवा भी दी गई। पटना विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्ति प्रोफेसर अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन पटना के वरिष्ठ चिकित्सक विमल कारक, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता सिंह , आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ स्मृति स्पर्श, पूर्व प्राचार्य मिथिलेश शर्मा एवं अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। मौके पर प्रो अशोक कुमार व डॉ विनीता सिंह दंपति ने कहा कि पीएम द्वारा स्वास्थ नारी सशक्त परिवार का नारा दिया गया है। इस पखवाड़े पर वे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किए हैं। जिसमें महिलाओं को स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई । उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारी से पीड़ित अनेक लोग जानकारी व आर्थिक अभाव में बाहर जाकर अच्छे से इलाज नहीं करा पाते हैं। जिससे उनकी असमय मौत तक हो जाती है। वैसे जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए वे विभिन्न जिलों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर खासकर महिलाओं को जांच पड़ताल एवं इलाज कर दवा भी देते हैं। शिविर में स्वास्थ्य संबंधी अन्य जरूरी सलाह भी दी जाती है। प्रो अशोक कुमार ने कहा कि अविभाजित जहानाबाद जिला के तुरुक तेलपा उनके गृह क्षेत्र रहा है। जबकि उनका बचपन जहानाबाद में भी बिता है। इसलिए वह जहानाबाद में प्राथमिकता के आधार पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किए हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में जांच पड़ताल किए गए मरीजों को पटना स्थित उनके नर्सिंग होम में भी इलाज मे राहत मिलेगी। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ कुमार, डॉ परणिका, संजीव कुमार टुनटुन, समेत चिकित्सा टीम जुटी थी।

‎शिविर में डायबिटीज, शुगर हीमोग्लोबिन जांच के अलावा चिकित्सीय इलाज से लेकर दवा वितरण के भी अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। जहां शाम तक मरीजों का इलाज की कतार लगी रही ।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!