A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

निजी एवं सरकारी स्कूलों में यूनिफार्म एवं राष्ट्रगान व राष्ट्रीय गीत को अनिवार्य करने का स्वागत :प्रेम हरितवाल

 

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायतीराज और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का शिक्षा विभाग, पंचायतीराज और संस्कृत शिक्षा विभाग में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत जरूरी करने का स्वागत किया है।
सुबह कार्यालय और स्कूल खुलने के समय राष्ट्रगान जबकि शाम को राष्ट्रगीत करना होगा। इस दौरान कर्मचारियों की दोनों समय हाजिरी ली जाएगी। सरकारी और निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म समान होगी। अब तक निजी स्कूल अपनी यूनिफॉर्म खुद निर्धारित कर रहे हैं अब ऐसा नहीं होगा। शिक्षकों और स्टूडेंट्स का आईडी कार्ड भी होगा। अब स्कूल आने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों की जानकारी उनके माता-पिता को होगी। माता-पिता को पता होना चाहिए कि उनका बच्चा स्कूल पहुंचा या नहीं।।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!