A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

अपहरण व जबरन दुष्कर्म का फरारी आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ जबरन दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए धड़पकड़ अभियान के तहत वैर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ जबरन दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय रामअवतार पुत्र सोजीराम निवासी कच्ची बस्ती नया बगराना, आगरा रोड, कानोता, जिला जयपुर के रूप में हुई है। यह मामला 1 अक्टूबर 2025 को थाना वैर पर तब दर्ज किया गया था जब पीड़िता के पिता ने शिकायत दी थी कि रामअवतार उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले गया है और उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी तथा खुफिया जानकारी के आधार पर नामजद आरोपी रामअवतार को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!