


सिंगरौली:– परिवहन एवं खनिज विभाग संयुक्त रूप से ओवर लोड राखड़ का परिवहन करने वाले वाहनो की जॉच कर करे सख्त कार्यवाही :- कलेक्टर।
नगरीय क्षेत्र में श्रमयोगी मानधन योजना के क्रियान्वन में लापरवाही बरतने पर श्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी ।
सिंगरौली : परिवहन एवं खनिज विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाकर ओवर लोड राखड़ का परिवहन करने वाले वाहनो पर सख्त कार्यवाही करे । नगरीय क्षेत्र में श्रमयोगी मानधन योजना के कार्य में लापरवाही बरते पर श्रम अधिकारी को करण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा दिया गया। कलेक्टर ने टीएल बैठक में उपस्थित जिला परिवहन अधिकारी एवं खनिज अधिकारी को निर्देश दिए कि राखड़ का परिवहन करने वाले वाहनो द्वारा निर्धारित किए गये प्रोटोकाल का पूर्णतः पालन किया जायें। निर्धारित प्रोटोकाल का बार बार उल्लघन करने वाले वाहनो की जॉच कर उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना की समीक्षा करते हुयें श्रम अधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होने कहा कि आपके द्वारा योजना को निर्धारित लक्ष्य अनुसार नगरीय क्षेत्र में क्रियान्वन नही किया गया है जो अत्यन्त ही खेद जनक है। कलेक्टर ने योजना के क्रियान्वन पर लापरवाही बरतने पर श्रम अधिकारी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होने श्रम अधिकारी को निर्देश देते हुयें कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में योजना का प्रभारी क्रियान्वन सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि 18 से 40 वर्ष की आयु के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जिनकी मासिक आय 15 हजार से कम है उन्हे ग्रामीण क्षेत्रो में शिविर आयोजित कर योजना से लाभान्वित किया जायें। ताकि निर्माण श्रमिक, खेतिहर मजदूर सहित असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध हो सके।
कलेक्टर ने संकल्प से समधान अभियान की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि मैदनी अमला पूरी तत्परता के साथ अभियान को सफल बनाये हितग्राहियो से डोर टू डोर सम्पर्क कर आवेदन प्राप्त करे साथ ही आवेदनो का निराकरण भी समय पर किया जाना सुनिश्चित करे।कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग की करते हुयें निर्देश दिए कि हाट कुक्ड मील सभी आगनवाड़ी केन्द्रो में निर्धारित मेनू अनुसार दिन मे दो बार दिया जायें। विभागीय अधिकारियों का दल गठित कर सभी सेक्टरो में इस संबंध में औचक निरीक्षण कर जॉच प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करे। उन्होने निर्देश दिए कि जिन आगनवाड़ी केन्द्रो में निर्धारित मीनू के आधार पर दिन दो बार हाट कुक्ड मील नही दिया जा रहा है ऐसे केन्द्रो के आगनवाड़ी कार्यकर्ता पर नियमानुसार कार्यवाही करे। कलेक्टर ने जिले में प्रारंभ होने वाली 10 वी एवं 12 वी की बोर्ड परीक्षा के तैयारियो की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षा निरीक्षण हेतु गठित किए गये फ्लाईग स्काड अपने निर्धारित क्षेत्रो में लगातार भ्रणम कर परीक्षा की निगरानी करे। किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधा मिलने पर तत्काल कार्रवाही किया जाना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि जिले में बोर्ड परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा निर्धारित गाईड लाईन के अनुसार संचालित करायें। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, विद्युत तथा पीएचई को संयुक्त रूप से निर्देश दिए कि आर एण्ड आर कालोनियो का निरीक्षण कर विस्थापितो को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओ जैसे सड़क, पानी एवं विद्युत व्यवस्था की जॉच कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। वहा के निवासियो से इस संबंध में फीड बैक भी ले। मूलभूत सुविधा संबंधी कमिया मिलने पर उनका निराकरण करना सुनिश्चित करे।
बैठक में कलेक्टर ने प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को निर्देश दिए कि दुद्धिचुआ एवं जयंत परियोजना के कोल खदानो द्वारा छोड़े जा रहे पानी एवं खदानो के रिर्जवायर की जॉच करे यह सुनिश्चित करे कि
परियोजनाओ द्वारा छोड़े जा रहे पानी से कोई भी जल स्त्रोत प्रदूषित न हो। उन्होने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि पीएम उज्जवला योजना अंतर्गत गैश एजेंसियों को निर्धारित लक्ष्य अनुसार पात्र हितग्राहियो को कनेक्शन देने हेतु निर्देशित करे। कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि सभी उपखण्ड अधिकारी राजस्व संबंधी प्रकरणो का समय सीमा निराकरण किया जाना सुनिश्चित करे। साथ ही वनाधिकार पट्टा वितरण की नियमित रूप से समीक्षा करे एवं पात्र हितग्राहियो को लाभान्वित कराये। कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी तत्परता के साथ शिकायतो का निराकरण सुनिश्चित करे। कोई शिकायत अन अटैड नही रहनी चाहिए शिकायतो के निराकरण में लापरवाही बरतने पर संबंधित विभागीय अधिकारियो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेंगी।
बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, संयुक्त कलेक्टर प्रशांत त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव, अखिलेश सिंह,सौरभ मिश्रा, नंदन तिवारी, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता, माईनिंग अधिकारी आकांक्षा पटेल, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।