A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

सबसे पहले चित्रकूट विधानसभा के झाली के मतदान दल ने जमा कराई सामग्री

  • देर रात तक पहुंचते रहे मतदान दल, व्यकंट 1 में जमा कराई गई सामग्री

    वंदे भारत लाइव न्यूज।। सतना 26 अप्रैल 2024/लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत सतना लोकसभा क्षेत्र निर्वाचन का मतदान समाप्त कराने के बाद मतदान सामग्री जमा करने के लिए पोलिंग पार्टियों का देर रात तक पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

 शासकीय उत्कृष्ट उमावि व्यंकट क्रमांक-1 सतना में बनाये गये मतदान सामग्री वापसी स्थल पर सबसे पहले चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल क्रमांक-21 झाली के सदस्यों ने पहुंचकर अपनी सामग्री जमा कराई। इसके बाद सतना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक-135 शासकीय व्यंकट क्रमांक-2 सतना के महिला कर्मिकों के मतदान दल की पीठासीन अधिकारी श्रीमती बंदना जैन ने मतदान सामग्री जमा कराई। इसके बाद शेष विधानसभा क्षेत्र रैगांव, नागौद, मैहर, अमरपाटन और रामपुर बघेलान के मतदान दलों के आने का सिलसिला जारी रहा।

       कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने पर मतदान दलों को बधाई दी। उन्होंने इस दौरान प्रत्येक विधानसभावार बनाए गए मतदान सामग्री स्थल काउंटर पर जाकर सामग्री वापसी कार्य का अवलोकन किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री संजना जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखेड़े, आयुक्त नगर निगम श्री शेर सिंह मीना सहित सभी विधानसभा क्षेत्रवार एआरओ भी उपस्थित रहे। मतदान सामग्री वापसी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button