मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :विश्व रक्तदान दिवस पर डीएम व एसपी समेत 19 लोगों ने किया रक्तदान

हमीरपुर :विश्व रक्तदान दिवस पर डीएम व एसपी समेत 19 लोगों ने किया रक्तदान
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला चिकित्सालय पुरुष, हमीरपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक गोयल और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक सहित कुल 19 लोगों ने रक्तदान कर समाज को मानवता का संदेश दिया।स्वास्थ्य विभाग एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने स्वयं रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान सामाजिक जिम्मेदारी के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है।कार्यक्रम में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.एस. प्रजापति ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में सहभागिता करने का आह्वान किया।इस अवसर पर विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, नियमित रक्तदाताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में “वन ड्रॉप ऑफ ह्यूमैनिटी, गिव ब्लड सेव लाइफ” का संदेश देते हुए स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन बनाने पर जोर दिया गया।रक्तदान करने वालों में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव मनीष शुक्ल, सभापति जयप्रकाश त्रिपाठी, अवधेश पालीवाल, सत्य प्रकाश सैनी, अनिल द्विवेदी, वहीद खान सहित कुल 19 रक्तदाता शामिल रहे। कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।