A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक का सख्त एक्शनः शहर की व्यवस्था सुधारने सड़कों पर उतरे अधिकारी

"एक व्यक्ति-एक दुकान" नियम से साप्ताहिक बाजार में दिखेगा अनुशासन, अतिक्रमण पर भी कड़ा रुख

कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक का सख्त एक्शनः शहर की व्यवस्था सुधारने सड़कों पर उतरे अधिकारी

“एक व्यक्ति-एक दुकान” नियम से साप्ताहिक बाजार में दिखेगा अनुशासन, अतिक्रमण पर भी कड़ा रुख

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश द्वारा पांडुर्णा शहर की यातायात एवं बाजार व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से साप्ताहिक बाजार क्षेत्र सहित प्रमुख मार्गों का पैदल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का सहित अन्य पुलिस कर्मी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, निरिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाजार की वर्तमान व्यवस्थाओं, यातायात की स्थिति एवं आमजन की सुविधा से संबंधित पहलुओं का सूक्ष्म अवलोकन किया तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने साप्ताहिक बाजार में व्यवस्था सुधार एवं भीड़ नियंत्रण के लिए “एक व्यक्ति एक दुकान” नियम लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से बाजार में अनावश्यक भीड़‌भाड़ एवं अव्यवस्था पर नियंत्रण स्थापित होगा तथा आमजन को सुगमता से खरीदारी करने में सुविधा मिलेगी।

Related Articles

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश द्वारा सड़क एवं मार्गों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को चिन्हित करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे अतिक्रमणों को व्यवस्थित किया जाए एवं आवश्यकता अनुसार हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई, व्यवस्थित पार्किंग एवं मार्गों के सुगम आवागमन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाजार क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग एवं निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि व्यवस्थाएं सतत रूप से सुचारू बनी रहें।

कलेक्टर श्रीवशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक श्री कनेश ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर की यातायात एवं बाजार व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सतत प्रयास किए जाएं, जिससे नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और शहर में सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित होसके।

Show More
Back to top button