A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजगढ़ के भारत झुंजे मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री नियुक्त।

राजगढ़ के भारत झुंजे मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री नियुक्त।

राहुल सेन मांडव मो 9669141814

धार न्यूज/: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए धार जिले के सक्रिय युवा भारत झुंजे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें प्रकोष्ठ का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार और संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से की गई है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयराज सिंह चौहान की अनुशंसा पर प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने इस नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है।

Related Articles

 

अपनी नियुक्ति पर भारत झुंजे ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान और प्रकोष्ठ अध्यक्ष जयराज सिंह चौहान व प्रदेश महामंत्री म.प्र युवा आणि संघटना प्रहारी जिल्हा गुना अतीत जी

का आभार व्यक्त किया है। नवनियुक्त जिला महामंत्री भारत झुंजे ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे धार जिले में सफाई कामगारों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे और कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

उनकी इस नियुक्ति पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं, सहित,इष्टमित्रों और समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी हैं।।

Show More
Check Also
Close
Back to top button