

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। चोरी की घटना की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकाडिंग बतौर साक्ष्य मौजूद होने के बाद भी चोरी का मुकदमा नौ महीने बाद दर्ज होना अपने आप में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कस्बे के मोहल्ला सिचौली पुरवा निवासी रामखिलावन पुत्र शिवपाल ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करने का काम करता है।बीते तेरह मार्च की रात मोहल्ले के कुलदीप पुत्र खलभल कुशवाहा ने घर के दो दरवाजों और कमरे में रखी अलमीरा का लाकर तोडकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए जिसकी वीडियो फुटेज और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग उसके पास है। पीडित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नौ महीने बाद चोरी का मामला दर्ज होना अपने आप में चर्चा का विषय बना हुआ है।