

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंकराव निवासी राम नरेश यादव (45)पुत्र स्वामीदीन यादव ने देररात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल युवक द्वारा फांसी लगाने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
