

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। जान लेवा साबित हो चुका कोड़ी स्टार कफ सीरप कस्बे के ज्यादातर मेडिकल स्टोर में ब्लैक में बेचा जा रहा है। किसी तरह की छापेमारी नहीं होने से मेडिकल स्टोर संचालकों के हौसले बुलंद है।
कोडिंग युक्त कफ सीरप कोडी स्टार को लेकर पूरे देश में छापेमारी का दौर जारी है। इस प्रकरण की एसआईटी से जांच कराने की तैयारी हो रही है। जानलेवा साबित हो चुका यह कफ सीरप अब बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हो रहा है। इसके बाद यह कस्बे के ज्यादातर मेडिकल स्टोर में धड़ल्ले के साथ दुगने दामों में बेचा जा रहा है। कस्बे में अभी तक किसी तरह की छापेमारी नहीं हुई है। इस वजह से मेडिकल संचालकों के हौसले बुलंद है और इस प्रतिबंधित कफ सीरप को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि कंपनी ने सीरप में बदलाव किया। फिर भी वह मामले की जान करके कार्यवाही करेंगे।