

हमीरपुर से ब्यूरों चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि उसने रेप की घटना कस्बे की इंडियन इलाज में की और वहीं पर वीडियो तैयार किया। इस घटना में पिता का सहयोग भी प्राप्त रहा। आरोपी के बयान के बाद रात 10:00 बजे इंडियन लाज पहुंची पुलिस ने उसको खाली कराकर ताला बंद कर सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर को कब्जे में लिया है। पुलिस लाज को मुकदमे में घटना स्थल बनाने में जुट गई है। इसके बाद इसके सीज होने की उम्मीद है।
गुरुवार को देर रात मुख्य आरोपी अफान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष कबूल किया है कि उसने रेप की घटना बस स्टैंड के समीप संचालित पिता के इंडियन लाज में अंजाम दी और वहीं पर वीडियो तैयार किया। इसमें पिता का भी सहयोग रहा। मुख्य आरोपी के जुर्म कबूल करने के बाद रात 10:00 बजे थानाध्यक्ष इंडियन लाज पहुंचे और उसको खाली कराकर ताला बंद कर दिया। साथ ही लाज में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर कब्जे में ली है। पुलिस लाज को मुकदमे में घटना स्थल बनाकर सीज करने की तैयारी कर रही है।वहीं पुलिस ने भौनिया स्थित लल्लू की आरामशीन को भी अवैध लकडी चिरान के आरोप में सीज कर दिया है।