A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेश

नीट में पन्ना के छात्र ऋषि ने प्राप्त की सफलता

जावेद खान, पन्ना/देवेंद्रनगर:- होन हार बिरवान होत चिकने पात इस कहावत को पन्ना जिले के छोटे से कस्बे में अध्यन कर नीट परीक्षा 2024 में भाग लेकर आल इंडिया रैक मे 205134 रैंक लाकर सरस्वती विद्यालय देवेंद्र नगर के 22-23 के छात्र ऋषि पाण्डेय ने चरितार्थ की है ऋषि पाण्डेय ने 720 में 503 अंक अर्जित कर जिले एवं नगर का नाम रोशन किया है छात्र ने इ डब्लू एस कैटेगरी में 26737 वी रैंक हासिल की है मेंआप को बता दें कि ऋषि के दादा डॉ नरेंद्र प्रशाद पाण्डेय भी पूर्व साशकीय चिकित्सक है वे उत्तर प्रदेश सरकार में सयुंक्त निदेशक के पद से बरेली मंडल बरेली से सेवा निवृत्त हो चुके है ऋषि के चाचा आदित्य फार्मेसी कॉलेज सतना में सहायक प्राध्यापक है एवं ऋषि के पापा कैलाश कुमार पांडेय जो की वरिष्ठ पत्रकार है इनका पूरा परिवार सुरु से ही शिक्षित रहा है छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा जी एवं विद्यालय के गुरु जनो को दिया है छात्र की इस कामयाबी में जिले के पत्रकारों सहित इस्ट मित्रो एवं विद्यालय के आचार्यों एवं बुजुर्गो ने शुभ कामनाएं प्रेषित की है एवं छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है

Show More
Back to top button