मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ओएसडी को पद से हटाया, मचा हड़कंपप्रदेश संगठन के आह्वान पर 8 अक्टूबर से पटवारियों की कलमबंद हड़ताल, तहसीलदार पंकज जाट को सौंपा ज्ञापनपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देशपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।*तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीरजापुर की जनता का जताया आभार, पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित*जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत के 16 मामलों की सुनवाई कर तीन मामलों में पारित किया अंतिम आदेशदुर्गा पूजा एवं रावण वध को लेकर सारण जिला प्रशासन अलर्ट, सभी पूजा पंडालों में लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य*पितृपक्ष को लेकर चल रही 13 दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन*नेवाजी टोला, छपरा में धूमधाम से मनाया गया नन्हीं सिया सिंह राजपूत का छठी मासिक जन्म उत्सव एवं शुभ अन्नप्राशन समारोहडिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ओएसडी को पद से हटाया, मचा हड़कंपप्रदेश संगठन के आह्वान पर 8 अक्टूबर से पटवारियों की कलमबंद हड़ताल, तहसीलदार पंकज जाट को सौंपा ज्ञापनपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देशपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।*तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीरजापुर की जनता का जताया आभार, पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित*जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत के 16 मामलों की सुनवाई कर तीन मामलों में पारित किया अंतिम आदेशदुर्गा पूजा एवं रावण वध को लेकर सारण जिला प्रशासन अलर्ट, सभी पूजा पंडालों में लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य*पितृपक्ष को लेकर चल रही 13 दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन*नेवाजी टोला, छपरा में धूमधाम से मनाया गया नन्हीं सिया सिंह राजपूत का छठी मासिक जन्म उत्सव एवं शुभ अन्नप्राशन समारोह
A2Z सभी खबर सभी जिले की

RCI EDU HUB बानसूर में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, CDEO मनोरमा यादव बोलीं- नवाचार के साथ बढ़े वैज्ञानिक सोच

RCI EDU HUB बानसूर में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, CDEO मनोरमा यादव बोलीं- नवाचार के साथ बढ़े वैज्ञानिक सोच
WhatsApp Facebook

बानसूर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर स्थित RCI EDU HUB में शनिवार को विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक और दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर आकर्षक मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का परिचय दिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोटपूतली-बहरोड़ की मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मनोरमा यादव रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। अपने संबोधन में CDEO श्रीमती यादव ने कहा कि `पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा विकसित होना अत्यंत आवश्यक है।` उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP के उद्देश्यों का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों को नवाचार आधारित शिक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश के प्रसिद्ध यूट्यूबर अमित शर्मा `CRAZY XYZ` और उनकी टीम रहे। अमित शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि `विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, प्रयोगों के माध्यम से सीखना ही वास्तविक शिक्षा है।` उन्होंने विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने की आदत डालने और मोबाइल के सदुपयोग पर बल दिया।इस अवसर पर डॉ. मोनिका `अमेरिका, सुप्रीम कोर्ट काउंसलर`, यादव समाज अध्यक्ष लीलाराम यादव, RP सतवीर यादव, SDM कार्यालय बानसूर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सैन, सैनिक डिफेंस अध्यक्ष राम गोपाल यादव, निजी शिक्षण संस्थान अध्यक्ष अजय यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।संस्थान के निदेशक डॉ. विजय यादव ने सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लक्ष्मण प्रसाद सैनी, प्रधानाचार्या दिव्या मिश्रा, प्रधानाध्यापक दिनेश जांगिड़, एम.डी. मनोज यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।