A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेश

पन्ना में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप और कार में आमने-सामने भिड़ंत, 1 महिला की मौत

जावेद खान, पन्ना:- मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पन्ना जिले से सामने आया है। जहां तेज रफ्तार पिकअप और कार में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना पन्ना-कटनी मार्ग के बराछ मोड़ की है। जहां बुधवार को मुर्गी से लोड पिकअप और कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं टक्कर के बाद पिकअप पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं अन्य लोग कार में घायल अवस्था में कार के अंदर फंस गए।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!