Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

बड़ी खबर ब्रेकिंग न्यूज़,नाबालिग का अपहरणकर्ता गिरफ्तार

कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला पंचायत क्षेत्र के 21 वर्षीय युवक के द्वारा नाबालिग लड़की को अपहरण के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

कांडी से

कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला पंचायत क्षेत्र के 21 वर्षीय युवक के द्वारा नाबालिग लड़की को अपहरण के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवक अपने ही क्षेत्र के नाबालिग लड़की को लगभग 18 से 19 दिन पूर्व अपहरण कर लिया गया था।

Related Articles

जिसको लेकर नाबालिग लड़की के परिजनों के द्वारा थाना में शिकायत की गई। शिकायत के आलोक में कांडी पुलिस ने थाना कांड सं0- 40/24 दिनांक- 06.05.2024 धारा- 363 आईपीसी के प्राथमिकी दर्ज करते हुए अभियुक्त को धरपकड़ के लिए छापेमारी करने लगी। अभियुक्त को नाबालिग लड़की के अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग लडकी को भी अभियुक्त के पास से बरामद किया गया है।

 

 

 

अभियुक्त को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में अग्रसारण हेतु भेजा गया है। लड़की का 64 के तहत बयान दर्ज कराई गई।

Show More
Back to top button