A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउमरियाकटनीक्रिकेटखेल

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर युवाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय गार्डन परिसर में पौधें रोपन

खबर उमरिया से

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर युवाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय गार्डन परिसर में पौधें रोपन

उमरिया- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय गार्डन परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया व खेल की उपस्थिति में आम का पौधा लगाकर पौधारोपण किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने कहा कि, विश्व जैव विविधता दिवस पर जरूरी है पर्यावरण का संरक्षण। धरती पर मौजूद जीव जंतुओं और पौधों के बीच के संतुलन को बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।जैव विविधता को संरक्षित रखने के लिए हमें प्राकृतिक संसाधन जैसे पेड़ पौधे और जीव जंतुओं के साथ-साथ पशु पक्षियों की धरती पर अस्तित्व बनाए रखने की जरूरत है, लेकिन इसमें आ रही कमी से पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित हो रहा है। जिसका दुष्परिणाम हमें प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सुखाड़ और तूफान के रूप में देखने को मिल रहा है। बल्कि यूं कहें कि इसका कारण बढ़ता ही जा रहा है। हम मिट्टी, पानी, हवा, नदियां और ताल तलैया तक का दोहन कर रहे हैं। जबकि हमें इसकी संरक्षण की जरूरत है।
पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहां के इस वर्ष का थीम प्रकृति के साथ भविष्य में जीवन को बेहतर बनाने के लिए किए जाने वाले प्रयास पर केंद्रित है।जैव विविधता पृथ्वी पर मौजूद जीवन की विविधता एवं परिवर्तनशीलता को संदर्भित करता है। पृथ्वी पर सभी जीवों, फसलों एवं वृक्षों की विभिन्न प्रजातियों प्रकृति से उपहारस्वरूप प्राप्त है। हमें जैव विविधता को समृद्ध व सम्पन्न बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण एवं सुदृढ़ता के लिए कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया।इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड पाली ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रेशमा श्याम शर्मा, पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, पर्यावरण मित्र खुशी सेन, छवि रौतेल,श्रीराम तिवारी,राहुल सिंह,दीक्षा शर्मा,सत्यम सेन, सुभद्रा बैगा, शिव बैगा,लकी यादव उपस्थित रहे। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज से संपादक दशरथ प्रसाद गौतम की खास रिपोर्ट

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!