
मथुरा – वृंदावन में लठमार होली काफी प्रसिद्ध है। दूर- दूर से लोग इस होली का आनंद लेनेके लिए मथुरा- वृंदावन पहुंचते हैं। कहा जाता है कि ये होली राधा- कृष्ण के समय से खेली जा रही है। आज भी इसकी परंपरा ब्रज में कायम है। बरसाना के श्री जी मंदिर में लड्डू गोपाल के साथ होली खेलने का सिलसिला 17 मार्च से शुरू हो चुका है और ये 27 मार्च तक जारी रहेगा। लड्डू होलीके अगले दिन ब्रज में लठमार होली खेली जाती है। इसलिए 18 मार्चको खोली गई लठमार होली में नंद गांव के पुरुष और बरसाने की महिलाएं भागलेती है। क्योंकि कृष्ण नंद गांव के थे और राधा बरसाने की थी। ब्रज में होली का पूराकार्यक्रम- 1. 19 मार्च 2024 दिन मंगलवार को नंदगांव के नंद भवन में लठमार होली खेली जाएगी। 2. 20 मार्च 2024 को बुधवार को श्री कृष्ण जन्म स्थली पर लठमार होली खली जाएगी। 3. 21 मार्च 2024 गुरुवार को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में फूल वालों की होली खेली जाएगी। 4. 21 मार्च 2024को गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाएगी। इसी दिन मथुरा में भगवान कृष्ण के जन्म स्थान मदिर और पूरे मथुरा में विशेष आयोजन होगा और होली भी मनाई जाएगी। 5. 22 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को गोकुल होली मनाई जाएगी। 6. 24 मार्च 2024 दिन रविवार को होलिका दहन द्वारकाधीश मंदिर डोला और मथुरा विश्राम घाट, बांके बिहारी वृंदावन में होलिका दहन। 7. 25 मार्च 2024 दिन सोमवारको द्वारकाधीश ब्रजमंडल में धूलंडी होली मनाई जाएगी। इसमें टेसू फूल/अबीर गुलाल और रंग – बिरंगे पानी की होली खेली जाएगी। 8. 26 मार्च 2024 को दाऊजी हुरंगा होगा। 9. 27 मार्च 2024 को गिडोह का हुरंगा होगा।