A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

विधायक अशोक कोठारी महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचे औचक निरीक्षण किया!

बीमार डॉक्टर को भगवान मानता है


बीमार डॉक्टर को भगवान मानता है, चिकित्सा कर्मियों को मन के भावों से समर्पण के साथ सेवाएं देनी चाहिए:- कोठारी!

विधायक जी ने सर्वप्रथम मुख्य द्वार पर मरीज पंजीयन का निरीक्षण किया, जिसमें मात्र एक महिला के अलावा कोई कार्मिक उपस्थित नहीं था!
वार्ड बॉय के अभाव में रोगियों के तीमारदारों को स्वयं ही ट्रॉली/ स्ट्रेचर को लेकर परिसर में मरीज को ले जाते हुए देखा!
अस्थि रोग, ओपीडी, प्लास्टर रूम, एक्सरे मशीन, नेत्र रोग आउटडोर, आईसीयू वार्ड, एमआरआई सेंटर, गायनिक आउटडोर, फीमेल वार्ड सोनोग्राफी, कक्ष सिटी स्कैन आदि कशो का विधायक श्री कोठारी जी ने मरीजो के साथ बात करते हुए संबंधित स्टाफ को मोके पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए!

निरीक्षण के दौरान पीएमओ डॉ अरुण जी गोड व अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे, फीमेल वार्ड से जानकारी मिली कि चिकित्सा कर्मियों के द्वारा अस्पताल की सी टी स्कैन मशीन खराब होना बताकर रोगियों को बाहर से जांच कराने हेतु कहा जाता है!
जो कदापि उचित नहीं है! आईसीयू वार्ड के शौचालय के निरीक्षण में उचित सुविधाओं का अभाव देखने को मिला, इसके साथ ही अन्य वार्ड में मरीजों द्वारा बताया गया कि वार्ड में अंदर के मेडिकल स्टाफ नहीं के बराबर उपलब्ध रहता है! और सभी स्टाफ एक साथ अन्यत्र बाहर बैठ जाते हैं!
जिससे तीमारदारों को आवश्यकता होने पर स्टाफ को बुलाकर अंदर लाना पड़ता है!

इस पर विधायक श्री कोठारी ने चिकित्सा स्टाफ को अपनी सीट पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया!
निरीक्षण के बाद पीएमओ के साथ बैठक कर चिकित्सालय में व्याप्त कमियों को दूर करने के साथ ही आवश्यक सुविधाओं के संबंध में निर्देश दिए!

Related Articles

हेल्पडेस्क व पंजीयन को प्रॉपर व्यवस्थित करने, वार्ड- बॉयज को ड्यूटी पर उपस्थित रहने, मशीनों को उपकरणों से संबंधित सभी जांच सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, एम आर ई आदि चिकित्सालय में ही हो, यह सुनिश्चित करें! और मरीज को बाहर से जांच करने के लिए नहीं कहा जाए, यह निर्देश दिए!

जिले में एकमात्र एसडीपी मशीन महात्मा गांधी अस्पताल में उपलब्ध है, विगत दो वर्षों में कर्मचारियों की शिथिलता के कारण मात्र 9 एसडीपी की गई है! जिसको विधायक महोदय ने गंभीरता से लिया! समस्त सरकारी व निजी अस्पतालों के रोगियों को आवश्यकता अनुसार इसकी सुविधा उपलब्ध कराई जाने हेतु चिकित्सालय प्रशासन को निर्देश दिया!

शौचायलयों व मुत्रालयों को मरीजों की सुविधा के लिए हमेशा चालू रखा जाए, उनकी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए!
प्रत्येक वार्ड में कूलर, पंखे, ठंडा पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ शाम को 5:00 बजे के बाद भी वार्डों में एवं परिसर में शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए !

मातृ व शिशु चिकित्सालय में नए वाटर कूलर लगाए जावे, साइकिल स्टैंड पर ठेकेदार को पाबंद करते हुए रेट लिस्ट लगाई जावे! रोगियों व नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए!

चिकित्सा कर्मियों से मेरा अनुरोध है! मरिज डॉक्टर को भगवान मानता है, आप सेवा भावों के साथ चिकित्सा कार्य करते हुए जनता को राहत प्रदान करावे!

चिकित्सा परिसर में साफ- सफाई सौंदर्यकरण तथा वरिष्ठ जनों के उपचार हेतु विशेष व्यवस्था बनाई जावे!

निरीक्षण के दौरान उपसभापति रामनाथ जी योगी, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप जी सांखला, सुनील जी जागेटिया, सेवानिवृत् एसडीएम सुंदरलाल जी बंबोडा, आनंद जी चपलोत, एडवोकेट अर्पित जी कोठारी, विजय जी सोनी, शंभू लाल जी वैष्णव, शंकर जी गुर्जर आदि भी उपस्थित थे!

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!