A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:ग्राम प्रधान पर दलित ने लगाए गंभीर आरोप, प्रधान कर रहा पलायन करो

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। सरकार द्वारा लगभग साढे चार दशक पहले दलित समाज को दी पटटे की जमीन पर ग्राम प्रधान की नजर टेढी हो गई हैं जिसके चलते ग्राम प्रधान दलित समाज के व्यक्ति को पलायन की धमकी दे रहा है।

     कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुलसी निवासी सुनवा बसोर ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि,लगभग साढे चार दशक पहले बाढ प्रभावित व्यक्तियों को सरकार द्वारा जमीन आवंटित की गई थी। जिसपर वह मकान बनाकर रहता है।लेकिन मौजूदा प्रधान लल्लू राम ने उसी जगह अपना मकान बनवा लिया है और अब कह रहा है कि यहाँ से पलायन कर लो तुम्हे यहां नहीं रहने देँगे।पीडित ने ग्राम प्रधान पर धन बल के कारण धमकी देने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है। जबकि ग्राम प्रधान लल्लू राम ने बताया कि सुनवा वहां पर सुअरो का बाडा बना रहा है जिसको लेकर उपजिलाधिकारी को भी पत्र द्वारा अवगत करा दिया गया है और साशन के आदेश हैं कि बस्ती से सटकर सुअरो का बाडा न हो। इसी बात को लेकर शिकायत की है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button