A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

तनाव से मुक्त रहकर ही आनंदित जीवन जी सकते हैं

आनंदित रहने पर अधिकारी कर्मचारी की कार्यक्षमता बढ़ती है -के. एन. गु

तनाव से मुक्त रहकर ही आनंदित जीवन जी सकते हैं

आनंदित रहने पर अधिकारी कर्मचारी की कार्यक्षमता बढ़ती है -के. एन. गुप्ता विकासखंड स्तरीय अल्प विराम कार्य शाला संपन्न

नरसिंहगढ़-हरिओम जाटव की रिपोर्ट

Related Articles

म.प्र.राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग भोपाल व जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जिले के कलेक्टर डां श्री गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों में आनंद की अनुभूति कराने तथा उनके दैनंदनीय कार्यों में सकारात्मकता का भाव बढ़ाने की दृष्टि से नरसिंहगढ़ विकासखण्ड में एक दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत के सभागार में किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ के. एन. गुप्ता जिला समन्वयक आनंद विभाग ने मां सरस्वती पूजन कर किया गया। पूजन के पश्चात सरस्वती प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के. एन. गुप्ता जिला समन्वयक एवं मास्टर ट्रेनर आनन्द विभाग ने आनंद विभाग का परिचय अल्पविराम का जीवन में महत्व सहित समस्त प्रतिभागियों को जीवन का लेखा जोखा समझाते हुए बताया कि जीवन में अनेक व्यक्तियों द्वारा हमारी मदद की जाती है किन्तु हम उनको मदद के बदले धन्यवाद भी देना भूल जाते हैं। जिस व्यक्ति ने हमारी मदद की है उसमें उसका कोई स्वार्थ नहीं होता वह निःस्वार्थ भाव से हमारी मदद करता है ।हमें ध्यान नहीं होता हमें भी अपने जीवन में हर समय जितना सम्भव हो अधिक से अधिक मदद के लिये आगे बढ़ते रहना है। जितनी हम एक दुसरे की मदद करते हैं ईश्वर किसी न किसी रूप में हमें वापस लौटा देता है। अल्पविराम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपनी अंतरात्मा की आवाज को पहचानना उसकौ सुनने पर दिया गया।

श्री गुप्ता ने बताया कि आनंद हमारे भीतर ही है जबकि आनंद को व्यक्ति इधर उधर खोजता है। इसलिए हमेशा मदद का भाव बढ़ाते रहना होगा।कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर रंगलाल दांगी ने आनंद कैसे बढ़ता है व आनंद किन कारणों से घटता है अपने जीवन के अनुभव सांझा कर समझाया जिला समन्वयक श्री प्रवीण सिंह पंवार द्वारा हमेशा आनंद से रहकर कार्य करने के बारे में समझाया । कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक खजानसिंह ठाकुर रूपेश ठाकुर, हरिओम जाटव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में संजीव कुमार पारीक, खुशबू गुप्ता, ममता विश्वकर्मा,मुकेश पोतदार, रचना भाटी, , स्नेह लता, निलोफर, नरेन्द्र कोर , दीपीका शर्मा, , शिक्षा विभाग,महिला बाल विकास विभाग, नगरपरिषद, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने आनंद के साथ कार्यशाला में भाग लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!