A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: सनलाइफ हॉस्पिटल के खिलाफ प्रसव के दौरान लापरवाही के लगे आरोप

मौदहा हमीरपुर ।कस्बे के बड़ा चौराहा के पास स्थित सनलाइफ हॉस्पिटल पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए है।प्रसव के दौरान लापरवाही बर्तने का आरोप लगाया है।अवगत हो कि उक्त महिला चिकत्सक मुख्यालय सहित मौदहा कस्बे में  निजी अस्पताल चलाती हैं ।न तो अस्पताल मानक के आधार पर हैं लेकिन फिर भी ये अस्पताल मुख्यालय सहित मौदहा कस्बे में धड़ल्ले से चल रहे हैं ।

सुमेरपुर के रहने वाले सौम्या शर्म (25) पत्नी पंकज शर्मा को प्रसव के लिए सनलाइफ हॉस्पिटल में शुक्रवार की सुबह भर्ती किया गया था ।परिजनों ने आरोप लगाया है कि पहले डॉक्टरों ने प्रसव को नॉर्मल बताया था लेकिन बाद में अचानक हालत बिगड़ने का हवाला देकर ऑपरेशन कर दिया ।ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत गंभीर हो गयी है। परिजनों द्वारा अस्पताल का वीडियो बनाने पर स्टाप ने उनके साथ अभद्रता की साथ ही परिजनों से मोबइल छुड़वाने की कोसिस की गयी।मरीज को बिना एम्बुलेंस के निजी साधन से कानपुर रेफर किया गया है। वहीं डॉ० अंशु मिश्रा का कहना है कि मरीज की स्थिति पहले से ही गंभीर थी।डॉ० अंशु मिश्रा ने परिजनों के सभी आरोपों को दरकिनार किया है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!