A2Z सभी खबर सभी जिले की

सामाजिक कार्यकर्ता नौशाद खान ठेकेदार ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

शिक्षकों ने भी नौशाद खान के इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के सम्मान उन्हें यह महसूस कराते हैं कि समाज उनके योगदान को याद रखता है और महत्व देता है।

आरिफ खान। सुसनेर। समाज सेवा के लिए समर्पित समाजिक कार्यकर्ता नौशाद खान ने एक सराहनीय पहल करते हुए शिक्षा जगत में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक कन्हैयालाल उपाध्याय और रामप्रसाद भावसार को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके अतुलनीय योगदान को याद करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता नौशाद खान ने दोनों शिक्षकों को साफा बांधकर पुष्पमाला पहनाकर शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।नौशाद खान ने इस अवसर पर कहा कि, “शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। उन्होंने निस्वार्थ भाव से अपनी पूरी जिंदगी हमें ज्ञान की रोशनी देने में लगा दी। इसलिए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त हमारा कर्तव्य है। सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनका मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।”

शिक्षकों ने भी नौशाद खान के इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के सम्मान उन्हें यह महसूस कराते हैं कि समाज उनके योगदान को याद रखता है और महत्व देता है।

यह सम्मान समारोह न केवल शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक मंच बना, बल्कि नई पीढ़ी को शिक्षा और शिक्षकों के महत्व को समझाने का भी एक सशक्त माध्यम बना। नौशाद खान की इस पहल को स्थानीय लोगों ने खूब सराहा और इसे एक प्रेरक कार्य बताया। यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता नौशाद खान द्वारा दी गई।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!