A2Z सभी खबर सभी जिले की

12 वी के विद्यार्थियों का फेयर वैल

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। पी डि जि एम हायर सेकंडरी स्कूल सिंघाना में 12 वी के विद्यार्थियों का फेयर वैल कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें अतिथि के रूप में जिला मीडिया प्रभारी भाजपा ग्रामीण (धार) जिला विजय राठौर, प्रेस क्लब सिघाना अध्यक्ष दिलीप राठौड़, उप सरपंच संदीप अग्रवाल, गोपाल बर्फा, जिला महासचिव जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश एवं गौ भक्त और समाजसेवी दिलीप जोशी उपस्थित हुए। अतिथियों का स्वागत बालिकाओं द्वारा तिलक लगाकर किया गया। गुरु वंदना से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। सरस्वति वंदना की प्रस्तुति वॉइस ऑफ मनावर श्रीमती अंजली पांडेय द्वारा दी गई। अतिथि सम्मान विद्यालय संचालक विशाल मेहता, मनीष मेहता, नितिन पांडे, कपिल राठौर, नितिन नामदेव ने माला और अंग वस्त्र पहनाकर किया। स्वागत भाषण ज्योति मेहता ने दिया।

मंच से कक्षा 12 वी के बच्चों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। अतिथि उद्बोधन में बच्चों को उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु स्नेह आशीष देते हुए संस्कारों और देशभक्ति के साथ उच्च शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी गई। बच्चों का संस्कृतिक प्रस्तुति और सहभोज के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ श्रीमती कृतिका परमार द्वारा आभार व्यक्त किया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!