A2Z सभी खबर सभी जिले की

ओंकारेश्वर से प्रारंभ माँ नर्मदा परिक्रमा….



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रंजना बघेल एवं पूर्व विधायक मुकामसिंह किराड़े विगत दिवस ओंकारेश्वर से प्रारंभ की गई माँ नर्मदा परिक्रमा के अंतर्गत धार ग्रामीण जिले के कुक्षी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपलिया में आगमन हुआ। जिनका भाजपा धार जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने भव्य स्वागत करते हुए आगवानी की।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, नागरिकों ने पुष्पहार एवं गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत करते हुए माँ नर्मदा की पावन परिक्रमा यात्रा हेतु शुभकामनाएँ दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि यह दिव्य एवं आध्यात्मिक यात्रा माँ नर्मदा की कृपा, शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करे।बआपकी यात्रा मंगलमय एवं सफल हो।

सदैव अविरल एवं निर्मल माँ नर्मदा जी की परिक्रमा का हमारी संस्कृति में अत्यंत महत्त्व है, जो हमें आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी देती है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!