A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :एसडीओ मौदहा बांध पर पक्षपात का आरोप, किसानों ने तहसील दिवस में सौंपा शिकायती पत्र

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)।तहसील दिवस में किसानों ने मौदहा बांध के एसडीओ पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायती पत्र सौंपकर न्याय

की गुहार लगाई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सिंचाई विभाग द्वारा नहर से पानी का वितरण सही ढंग से नहीं किया जा रहा है, जिससे कई गांवों के किसानों की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं।

Related Articles

 

शिकायत पत्र में बताया गया कि मौदहा बांध से संचालित नहर के जरिए गांवों के खेतों तक पानी पहुंचना था, लेकिन विभागीय लापरवाही और कथित पक्षपात के चलते कुछ इलाकों तक ही पानी दिया जा रहा है, जबकि कई गांवों के किसान पानी के लिए परेशान हैं। किसानों का कहना है कि समय पर पानी न मिलने से उनकी खड़ी फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नहरों के माध्यम से सभी गांवों तक समान रूप से पानी उपलब्ध कराया जाए और मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इस दौरान जीसान अली, शिवरतन, राजकुमार, अनिल, गयाप्रसाद, बच्चू, इलियास, कलीम खां सहित कई गांवों के किसान मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!