
*प्रेस *नोट* ।।।।।।।
,,, *थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर*
*दिनांक* : 27.10.2025
*थाना दुधारा पुलिस और एसओजी टीम द्वारा चोरी के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।**
संतकबीरनगर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतकबीरनगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत, दिनांक 27.10.2025 को तड़के 02:30 बजे, थाना दुधारा पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। संयुक्त टीम ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:
1. प्रीतम मौर्या पुत्र संजय मौर्या, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी अचकवापुर टीचर कालोनी, थाना को० खलीलाबाद, जनपद सन्तकबीरनगर।
2. हरिओम चौरसिया पुत्र राममूरत चौरसिया, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मड़या चौराहा मिश्रौलिया, थाना को० खलीलाबाद, जनपद सन्तकबीरनगर।
3. नन्दू बर्मा पुत्र लल्लन वर्मा, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी टीचर कालोनी, थाना को० खलीलाबाद, जनपद सन्तकबीरनगर।
बरामदगी का विवरण:
अभियुक्तों की निशानदेही पर तथा उनके कब्जे से चोरी की निम्नलिखित वस्तुएं बरामद की गई हैं:
क्र. सं. बरामद वस्तु का विवरण संबंधित मु०अ०सं०/विवरण
1. काले रंग की हीरो स्पलेंडर वाहन (UP58K8328) मु०अ०सं०-374/25 धारा-303(2)बीएनएस थाना दुधारा से संबंधित।
2. हीरो स्पलेन्डर मो०सा० (UP58W4427) मु०अ०सं०-994/25 धारा-303(2)बीएनएस थाना को० खलीलाबाद से संबंधित।
3. काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटर साईकिल (इंजन नं०: HA11ECB/9E01574) अन्य चोरी की मोटरसाइकिल।
4. एक अदद infinix note 50 5G एन्ड्रायड मोबाइल (काला) चोरी का मोबाइल।
5. एक अदद सैमसंग एफ 41 (नीला) चोरी का मोबाइल।
6. एक अदद आई फोन 12 मिनी (परपल) चोरी का मोबाइल।
7. एक अदद सैमसंग एण्ड्रायड फोन (नीला) चोरी का मोबाइल।
कुल: 03 मोटरसाइकिलें और 04 मोबाइल फोन।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
यह सराहनीय कार्य प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा और एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में निम्नलिखित टीम द्वारा किया गया:
• प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा
• व०उ०नि० राजीव कुमार सिंह
• उ०नि० अनिल मिश्र
• हे०का० अरबिन्द यादव, का० दीपनारायण शर्मा, का० सुमित राय
• एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह
• एसओजी टीम: का० बीर बहादुर यादव, का० विवेक कुमार राय, का० शुभम सिंह, का० अरूण हलवाई, का० सर्वेश मिश्रा, का० दिपक सिंह, का० विवेक मिश्रा।
बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*रिपोर्टर*
*संतोष कुमार*
*अखंड भारत न्यूज बस्ती*

