A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

एसपी से मिले चिकित्सक व नर्सिंगकर्मी, बोले : चिकित्सक पर हुआ हमला, निष्पक्ष जांच हो

एसपी से मिले चिकित्सक व नर्सिंगकर्मी, बोले : चिकित्सक पर हुआ हमला, निष्पक्ष जांच हो

राजकीय मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन पाली के तत्वावधान में बुधवार को चिकित्सकों और नर्सिंगकर्मियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने बताया की बांगड़ अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक के साथ गत दिनों मारपीट हुई थी। आरोप हैं कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद आरोपी ने चिकित्सक के खिलाफ ट्रांसपोर्ट नगर थाने में झूठा मुकदमा दर्ज करवाया। इसको लेकर चिकित्सकों में रोष हैं। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।2 मई की शाम को बांगड़ अस्पताल में कार्यरत डॉ. सुशील कुमार बाकोलिया सहायक आचार्य शिशु एवं बाल रोग विभाग के साथ घर के निकट बजरंग नगर निवासी प्रकाश चन्द्र पुत्र मांगीलाल प्रजापत ने गाड़ी टकराने की बात काे लेकर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट व गाली गलौच की। इससे डॉ. बाकोलिया के मुंह पर गम्भीर चोटे आई व टांके लगाने पड़े। इसको लेकर घायल चिकित्सक ने ट्रांसपोर्ट नगर में मामला दर्ज करवाया था। आरोपी को पुलिस ने शान्ति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, उसके एक-दो दिन बाद प्रकाश चन्द्र ने चिकित्सक बाकोलिया के खिलाफ उसकी पत्नी के साथ छेडछाड़ व मारपीट का मामला थाने में दर्ज करवा दिया। घटना को लेकर राजस्थान मेडिकल कॉलेज चिकित्सक संघ व नर्सिंगयूनियन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ. एके मौर्य, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. महेन्द्र चौधरी, डॉ. अशोक नेनीवाल डॉ. एसके स्वर्णकार, डॉ. डीएस राठौड़, डॉ. गौरव कटारिया, डॉ. अनिरुद्ध शर्मा, डॉ. रामगोपाल कुमावत, नर्सिंग यूनियन अध्यक्ष जालमसिंह, कैलाश मेघवाल, शैलेंद्र सिंह तंवर, देवेंद्र मौर्य, मोहम्मद खुर्शीद, राजेश भाटी आदि मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button