

ससुरालजनों के खिलाफ पुलिस में मामला कराया दर्ज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की शुरू
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649
भरतपुर- भरतपुर जिले के लखनपुर थाने में विवाहिता ने अपने पति सहित ससुरालजनों के खिलाफ दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरलीजनों द्वारा प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 19 जून 2020 को उच्चैन थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी एक युवक से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही पति और ससुरालवाले उससे दहेज में कार लाने की मांग करने लगे। जब पीड़िता ने इस मांग को पूरा करने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता का आरोप है कि दहेज नहीं देने पर ससुरालजनों ने उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया और बाद में उसे व उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने किसी तरह मायके पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद उसने पति सहित ससुरालजनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।