A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

कृष्णा गुर्जर ने भरतपुर को प्रथम गोल्ड देकर धमाकेदार आगाज किया 

कृष्णा गुर्जर ने भरतपुर को प्रथम गोल्ड देकर धमाकेदार आगाज किया

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर- राज्य स्तरीय अंडर 14 छात्र- छात्रा एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता के दूसरे दिन भरतपुर के छात्र कृष्णा गुर्जर ने शॉट पुट में 13.14 मी थ्रो कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर भरतपुर को प्रथम गोल्ड देकर धमाकेदार आगाज किया l
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतियोगिता सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अतुल चतुर्वेदी एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के द्वारा सभी आवास स्थलों का निरीक्षण कर सभी टीम प्रभारियों और खिलाड़ियों से आवास व्यवस्था की रिपोर्ट प्राप्त कर आवास व्यवस्था में नियुक्त प्रभारीयो को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए l इसके बाद मैदान व्यवस्था पंजीयन आदि समितियो का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए l
प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधान अध्यापक श्री मोहनलाल ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए पंजीयन/रिकॉर्ड संबंधी कार्य इवेंट्स के लिए खेल मैदान एवं भोजन आदि की सभी व्यवस्थाएं एक ही छत के नीचे लोहागढ़ स्टेडियम में की गई है l
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजय सिंह कुंतल ने आज करवाए गए इवेंट्स के परिणाम इस प्रकार रहे –
गोला फेंक छात्र वर्ग में-
1-कृष्णा गुर्जर भरतपुर 13 .14 मी फेंक कर प्रथम स्थान 2-मनदीप सिंह कोटा ने 12.96 मी फेंक कर दूसरा स्थान 2-सौरव चौधरी बाड़मेर ने 12 .88 मी फेंक कर तीसरा स्थान प्राप्त किया l
हाई जंप छात्र वर्ग मैं –
1-राहुल सेन बीकानेर प्रथम-1.7m
2-गौरव जानी गंगानगर अकादमी द्वितीय-1.65m
3-कुलदीप मीणा सीकर तृतीया-1.58m

Related Articles

200 मी छात्र वर्ग की 10 हिट्स में 78 खिलाड़ियों ने भाग लेकर 24 खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया
200 मी छात्रा वर्ग की 10 हिट्स में 74 बालिकाओं ने भाग लिया जिसमें से 24 बालिकाएं सेमीफाइनल में पहुंची l
600 मी बालक एवं बालिका वर्ग की चार हिट्स में से 24- 24 खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया l
400 meter छात्र वर्ग दौड़ की 10 हिट्स में 78 खिलाड़ियों में से 24 में सेमीफाइनल में स्थान बनाया l
400 मी छात्रा वर्ग दौड़ की 8 हिट्स main 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें से 24 खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया l
बीकानेर से नियुक्त khiयाराम जी बीकानेर,श्री राजेंद्र शर्मा, दोसा,श्री राजेंद्र चौधरी, धौलपुर, महेंद्र सिंह नागौर, मंजू लेद बीकानेर, दुर्गा शंकर बीकानेर शिवदान सिंह, लक्ष्मी लाल गुर्जर आदि के द्वारा विधिवत एवं नियम अनुसार प्रतियोगिता संपन्न करवाई जा रही है l

खेल प्रभारी हरीश चतुर्वेदी के अनुसार कल प्रातः 7:30 बजे छात्रा वर्ग लॉन्ग जंप ,छात्र वर्ग डिस्कस थ्रो,छात्र-छात्रा 200 मी सेमीफाइनल ,छात्र-छात्रा 80 मी हर्डल्स की हिट्स, छात्र-छात्रा 600 मी सेमीफाइनल, छात्र-छात्रा 4 * 100 मीटर रिले की हिट्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!