A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

ऑपरेशन एंटीवायरस 2.0′ के तहत बड़ी कार्रवाई 7 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया

ऑपरेशन एंटीवायरस 2.0′ के तहत बड़ी कार्रवाई 7 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां-  डीग जिले के कामा उपखंड के पहाड़ी थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन एंटीवायरस 2.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया। थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर ठगी के खिलाफ मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके आधार पर पहाड़ी थाना पुलिस घीसेड़ा से खरबड़ जाने वाले रास्ते पर पहुंची। वहां आमने-सामने बैठकर फोन के माध्यम से साइबर ठगी कर रहे 6 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए ठगों में सैकुल पुत्र वाहिद (तिलकपुरी खेडलीमन्ना), सैकल पुत्र सरफुद्दीन (उभाका), तुफैल पुत्र अजीम (उभाका), मुजाहिद पुत्र शाहरून (खरबड़), समयदिन पुत्र कासम (गाधानेर) और ओसामा पुत्र ताहिर (गाधानेर) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ये साइबर ठग पुराने सिक्के और नोटों को महंगे दामों पर खरीदने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके पास से 7 एंड्रॉयड मोबाइल और 7 फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए। इन मोबाइल फोनों की जांच करने पर लगभग 18 लाख रुपये की साइबर ठगी से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा प्राप्त हुआ है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!