A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

साइबर ठकी का शिकार हुईं भेलवल की सरिता भारती*

*साइबर ठकी का शिकार हुईं भेलवल की सरिता भारती*

-ठगों ने सरिता को धमकी देकर वसूले पचास हजार सौ रुपये, नगर थाना क्षेत्र की घटना । सरकार के इतने जागरूकता फैलाने के बाद भी साइबर ठगी रुकने का नाम नहीं ले रही है । साइबर ठगी का ताजा शिकार भेलवल थाना नगर निवासी सरिता भारती हुईं जिनसे साइबर ठगों ने पचास हजार सौ रुपये ठग लिए , पीड़िता ने साइबर थाने में पत्र सौंप कर कार्यवाही की माँग किया है ।
साइबर थाने में दिए शिकायती पत्र में पीड़िता सरिता भारती ने लिखा है कि पीड़िता का फोन एक जरूरी जाँच पड़ताल के सिलसिले में नगर थाने में जमा है । प्रार्थिनी के मोबाइल नम्बर 8601123104 से साइबर क्राइम पुलिस प्रभाकर मिश्रा नाम से फोन आया व कहा गया कि तुम्हारा फोन सर्विलांस पर लगा है जिसमें गलत कंटेंट पाया गया अभी तुम्हें पुलिस गिरफ्तार कर लेगी व बचने हेतु पैसे की माँग की गयी । चूँकि प्रार्थिनी का फोन नगर थाने में जमा है अतएवं काल को सही मानते हुई प्रार्थिनी डर गयी व बताए गए नम्बर 9234922057 पर गूगल पे के माध्यम से बारी – बारी करके कुल पचास हजार सौ रुपये डाल दिए । पैसे का डिमांड बढ़ाने हेतु ठगों ने पीड़िता को गालियां भी दीं ‘। जब पीड़िता को यह पता चला कि वही साइबर ठगी का शिकार हो गयी है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी तत्पश्चात् पीड़िता ने साक्ष्य सहित आनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए साइबर क्राइम थाना बस्ती में भी प्रार्थना पत्र दिया है । पत्र के माध्यम से पीड़िता सरिता भारती ने न्याय की गुहार लगाया है।

*रिपोर्टर*

*संतोष कुमार*

Related Articles

*अखंड भारत न्यूज बस्ती*

मो09565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!