A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेश

ग्‍वालियर में 13 लाख के लिये की थी दोस्‍त की हत्‍या

 ग्वालियर। ग्वालियर के हजीरा इलाके में हुए डबल मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसने 13 लाख रुपये के लालच में दोनों की हत्या दिया। आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

हजीरा इलाके में रहने वाले कौशल राजावत और कैलाश शाक्य की हत्या करने वाले आरोपित विकास उर्फ विक्की तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे एक युवक का लोअर और टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया। उसके कपड़ों पर जो खून मिला था, उसका मिलान मारे गए दोनों युवकों के खून से कराया जाएगा। जिससे आरोपित के खिलाफ सबूत मिल सके। पुलिस ने इस घटना का रि-क्रिएशन भी कराया।

हजीरा इलाके में रहने वाले कौशल राजावत और कैलाश शाक्य की हत्या उसके ही दोस्त विकास उर्फ विक्की तोमर ने कर दी थी। एक पैर से दिव्यांग कौशल को जमीन बेचने पर 13 लाख रुपये मिले थे। यह रुपये चोरी करने के उद्देश्य से विकास इन्हें दाल-टिक्कड़ की पार्टी के बहाने शिवपुरी लिंक रोड तक ले गया था। यहां पर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपित विक्की तोमर को पकड़कर जब पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी। इकठ्ठा पैसा मिल जाता, इसलिए उसने हत्या कर दी। हालांकि वह दोनों को रुपये चोरी करने के उद्देश्य से ले गया था। उसने दोनों को जमकर शराब पिलाई थी, वो चलने की हालत में भी नहीं थे।

Related Articles

जब कौशल ने उसके साथ आगे जाने मना किया तभी विकास ने उसकी हत्या करने का मन बना लिया। इसके बाद उसने पैसों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन कौशल ने उसे नहीं छोड़ा और लड़खड़ाते हुए भागने लगा। तभी विकास ने छड़ी से वारकर उसे मार दिया और फिर नशे में धुत कैलाश की भी हत्या कर दी।

Show More
Back to top button