मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :संचारी रोग नियंत्रण व स्वास्थ्य सेवाएं शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम अभिषेक गोयल

हमीरपुर :संचारी रोग नियंत्रण व स्वास्थ्य सेवाएं शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम अभिषेक गोयल
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाने, जलभराव रोकने, नालियों की नियमित सफाई कराने तथा एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग प्रभावी ढंग से कराने के निर्देश दिए।उन्होंने सफाई कर्मियों के कार्यों का नियमित सत्यापन कराने, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में दवाओं, जांच सुविधाओं और चिकित्सकीय संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न करने और स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने को कहा।जिलाधिकारी ने सभी एम्बुलेंस सेवाओं को सक्रिय रखने, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।बैठक में आयुष्मान भारत योजना, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी, सर्वेक्षण और जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अलका शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।