A2Z सभी खबर सभी जिले की

शारदा मार्केट की सकरी सड़क पर आवारा पशुओं का कब्जा

 

*गुजरी चौक–शारदा मार्केट–तीन शेर चौक मार्ग पर आवारा पशुओं का आतंक, नागरिकों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

Related Articles

पांढुरना – नगर के व्यस्ततम मार्ग गुजरी चौक से शारदा मार्केट होते हुए तीन शेर चौक जाने वाली सड़क पर आवारा पशुओं और सांडों की धमाचौकड़ी से आमजन का जीना मुहाल हो गया है। इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले राहगीर, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, साथ ही दुकानदार और ग्राहक सभी गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं।


स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क पहले से ही काफी संकरी है, ऊपर से आवारा पशु पूरे रास्ते पर बैठ जाते हैं। कई बार सांड आपस में लड़ते हुए सड़क पर दौड़ लगाते हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। बाइक, ऑटो चालकों और पैदल चलने वालों को हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब चंद्रभागा नदी की छोटी पुलिया पर भी इन आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। पुलिया जैसे संकरे स्थान पर पशुओं की मौजूदगी से यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है और कभी भी कोई बड़ा दुर्घटना घटित हो सकती है।
दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक भय के कारण इस मार्ग से आने से कतराने लगे हैं, जिससे व्यापार पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। वहीं अभिभावक अपने बच्चों को अकेले इस रास्ते से भेजने में डर महसूस कर रहे हैं।


इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों एवं दुकान संचालकों ने पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष से तत्काल समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन आवारा पशुओं की व्यवस्था नहीं की गई, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


नगरवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए तथा इस मार्ग को पशु-मुक्त किया जाए, ताकि आमजन सुरक्षित और निर्बाध रूप से आवागमन कर सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!