A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

संचारी रोग और उसके रोकथाम के लिए पशु पालन विभाग ने किया पशुपालकों को जागरूक

 

 

जौनपुर।सुईथाकलां बुधवार को पशुपालन विभाग के लोग संचारी रोग उसके रोकथाम को लेकर क्षेत्र के कोटिया गांव में पहुंचे ।सुकरपालकों के बीच पहुंच कर उन लोगों ने उक्त रोग व रोकथाम के उपायों को साझा कर लोगों को जागरूक किया।इस दौरान लोगों में कृमि नाशक दवाओं का भी वितरण किया गया।

 

Related Articles

संचारी रोग अभियान के तहत बुधवार को राजकीय पशु चिकित्सालय सुइथाकला प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल के निर्देश पर विभाग के लोग कोटिया गांव पहुंचे। जहां सूकरपालकों को संचारी रोग व उसके रोकथाम के उपायों को साझा करते हुए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया । इस दौरान बाड़े और आस-पास के क्षेत्रों में जल जमाव की रोकथाम, साफ-सफाई व चूने के छिड़काव पर बल देने के साथ ही कृमि नाशक दवा का वितरण किया गया।इस दौरान फार्मासिस्ट अरविंद कुमार , जितेंद्र चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।

Show More
Back to top button