

हिंदू महा सम्मेलन को लेकर मांडू में घर घर आमंत्रण अभियान:
20 जनवरी हिंदू महासम्मेलन को लेकर पीले चावल और रुद्राक्ष देकर लोगों को कर रहे आमंत्रित

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/धार जिले के मांडू नगर में 20 जनवरी को होने वाले हिंदू महासम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को चतुर्भुज राम मंदिर से एक जन-जागरण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए।
घर-घर जाकर दिया जा रहा निमंत्रण
अभियान के तहत आयोजन समिति के कार्यकर्ता मांडू नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल और भगवा झंडे देकर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। यह क्षेत्र करीब 20 हजार से अधिक आबादी वाला है क्षेत्र है। कार्यकर्ता गली-गली जाकर लोगों को सम्मेलन के उद्देश्य और महत्व के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दे रहे हैं।परंपरा और संस्कृति का संदेश देंगे
आयोजन समिति ने बताया कि भारतीय परंपरा में पीले चावल शुभ कार्य में सहभागिता का प्रतीक माने जाते हैं, जबकि भगवा झंडा धर्म और संस्कृति का संकेत है। इसी भावना के साथ लोगों को सम्मेलन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
सदस्यों ने बताया कि यह आमंत्रण अभियान अब केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह जन-आंदोलन का रूप ले रहा है। पूरे मांडू क्षेत्र में जगह-जगह भगवा झंडे और बैनर लगाए जा रहे हैं, जिससे उत्सव जैसा माहौल बन गया है। समिति का प्रयास है कि सम्मेलन की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचे और अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लें।
अभियान में यह लोग रहे मौजूद
आमंत्रण अभियान के दौरान आयोजन समिति के संरक्षक चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज, मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर,मांडू नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, समिति के संयोजक ओम यादव, वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश गंगवाल, सोमनाथ तिवारी, रविंद्र परिहार, अशोक निगम, कवि पंकज प्रसून चौधरी, जयंत परिहार, जितेंद्र यादव, राहुल सेन मांडव,विकाश यादव,विजय ठाकुर,उज्वल निगम,सुरेश सेन, कृष्णा मालीवाड़ ,रूपेश श्रीवास्तव,भावेश पटेल, पंडित महेंद्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।