

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय आदिवासी जूनियर बालक छात्रावास मेला मैदान में सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभोज कर छात्रावास की व्यवस्थाओं की भूरि भूरि प्रशंसा की। सहभोज में भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, एसडीएम प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार विजय तलवारे, एसडीओपी बृजेश मालवीय, सीईओ अंकिता अलावा, सीएमओ संतोष चौहान, बीईओ एम एल ठाकुर, बीआरसी किशोर बागेश्वर, प्राचार्य सोहन शिंदे, प्रभारी प्राचार्य यशवंत डोडवे, छात्रावास अधीक्षक विजय वास्केल, भागीरथ राठौर, पार्षद कैलाश राठौड़, लोकेश मुकाती, जिमी सवनेर, जगदीश मुकाती, राहुल सोनी, तुकाराम पाटीदार, सुरेश पाटीदार, मांगीलाल मसाने, प्रकाश वर्मा, फूल सिंह नर्गेश सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी और पार्षदगण शामिल हुए।