A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री राम मंदिर में होगा 1 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन

दौसा। (दीपक शर्मा बामनवास) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर शहर की श्री राम शाखा बस्ती में हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर
आयोजन समिति की बैठक श्री राम मंदिर में महामंडलेश्वर अमर दास महाराज के सानिध्य में हुई।

प्रेम हरितवाल ने बताया कि श्री राम बस्ती के श्री राम मंदिर गुप्तेश्वर रोड में 1 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर आज श्री राम मंदिर में महामंडलेश्वर अमर दास महाराज ने विराट हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, संयोजक सहसंयोजक आर के वर्मा,स्वयंसेवक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!