A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राहक रहेगा मौन तो सुनेगा कौन???

हम उपभोक्तावाद की तरफ बढ़ रहे हैं यह इंसान की रचनात्मकता को धीरे धीरे खत्म कर रहा है.. देवेंद्र दुबके


रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। ग्राहक को बाजार में खरीदी करते समय सहजता अपनाना आवश्यक है। आज हम उपभोक्तावाद की तरफ बढ़ रहे हैं यह इंसान की रचनात्मकता को धीरे धीरे खत्म कर रहा है। उपभोक्ता में जमाखोरी की लत बढ़ गई है। शारीरिक, मानसिक बीमारियों के अलावा बहुत बड़ी समस्या सामाजिक एवं आर्थिक बीमारियों की है। उपभोक्तावाद हमारी सामाजिक व्यवस्था, संस्कृति पर हमला कर रहा है। भारत की सामाजिक व्यवस्था उपभोग की नहीं उपयोग की, स्वावलंबन की है। मगर आज उपभोक्तावाद के चलते हम अनावश्यक वस्तुएं खरीद रहे है। उक्त उदगार अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा एक निजी फॉर्म हाउस पर आयोजित आवश्यक बैठक में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मालवा प्रांत के प्रांताध्यक्ष देवेंद्र दुबके ने व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत समाज के जनहितैषी विषय समाज उठाता है और समाज ही उसका निराकरण करता है। आज ग्राहक असंगठित है इसलिए ग्राहकों की समस्या की अनदेखी की जाती है। उसे संगठित होने का कार्य ग्राहक पंचायत करता है। उपभोक्ता संरक्षण, साइबर लॉ जैसे कई कानून देश में है मगर जब तक ग्राहक जागरूक नहीं होगा तो कानून क्या करेगा। ग्राहकों को उनके हक और अधिकार के प्रति जागरूक कर उनकी मूलभूत समस्या का निराकरण करना ही ग्राहक पंचायत का मुख्य उद्देश्य है। ग्राहक आवश्यकतानुसार खरीदी करे। अपव्यय को रोके और एक दूसरे को जागरूक कर फायदा पहुंचाएं।

Related Articles

समाज का प्रत्येक व्यक्ति ग्राहक

इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मालवा प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य ओंकारलाल देवड़ा ने कहा कि ग्राहक पंचायत एक सामाजिक संस्था है। जनहित में कार्य करती है और संस्था का प्रयास हमेशा सार्थक होता है। ग्राहकों बाजारों से सहज सतर्क और सहजता से खरीदी करे। उन्नत तकनीक तथा विभिन्न उत्पादों की जटिलता के कारण वर्तमान में यह कार्य अत्यधिक कठिन हो गया है। जिसके कारण अधिकांश ग्राहक वस्तुओं के मामले में निर्माता द्वारा दिए गए विवरण पर ही आश्रित रहते है। उत्पादकों द्वारा अपनाई जाने वाली आक्रामक प्रचार और बिक्री शैली के कारण ग्राहकों के लिए बाजार में वस्तु खरीदना आसान नहीं रह गया है। कभी ग्राहक देश की अर्थव्यवस्था का केंद्र होता था जिसके आसपास बाजार घूमता था आज बाजार घरों में घुस आया है। भ्रामक विज्ञापन ग्राहकों को गुमराह कर रहे है। पहले ग्राहक तय करता था क्या खरीदना है। आज बाजार तय कर रहा है कि ग्राहक क्या खरीदे।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मालवा प्रांत सचिव बहादुर सिंह राजपूत ने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति ग्राहक है। जागरूक ग्राहक शोषण मुक्त समाज की प्रथम आवश्यकता है। इस दिशा में अनेक संगठन कार्यरत है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत शोषण मुक्त समाज की रचना के साथ व्यवस्था परिवर्तन करते हुए भारत के पुननिर्माण के कार्य में कार्यरत है। कार्य का माध्यम ग्राहक है जो अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण ही नहीं अपरिहार्य घटक है।ग्राहक को संगठित कर उसे जागरूक, सतर्क, सशक्त बनाकर संप्रभुता सम्पन्न मुख्य उद्देश्य है। ग्राहक की समस्या का हल ग्राहक पंचायत करती है। समाज के जनहितैषी कार्य सहजता से किया जा सकता है।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अखिलेश जायसवाल, किसान संघ के नरेंद्र कामदार, कवि गायक राजा पाठक, साहित्यकार विश्वदीप मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। अतिथियो और नगर के युवा गायक संदीप जाजमें को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। स्वरागिनी ग्रुप के कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति के सुमधुर गीतों से कार्यकम में समां बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ कवि दीपेंद्र राजा पाठक ने गणेश वंदना से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी पूर्व नपा पार्षद रमेशचंद्र कुशवाह ने की।

कार्यक्रम में रमेशचंद्र पाटीदार, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र कुशवाह, अरविंद नामदेव, चंदशेखर लेले, हेमराज पीपलाद, दिलीप कुमरावत, रणवीर भाबर एडवोकेट कैलाश मंडलोई, संतोष पाटीदार, शिवशक्ति सेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक सुनील कुशवाह एडवोकेट रहे। संचालन नितेंद्र नित मंडवाल तथा आभार रमेश कुशवाह ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!