A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :किसान यूनियन ने निकाली रैली मुख्यालय में दिया ज्ञापन 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।भारतीय किसान यूनियन ने किसान पंचायत कर एक किसान यात्रा निकाली जिसके बाद जिला मुख्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया।

बुधवार सुबह भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद के नेतृत्व मे मौदहा गल्ला मण्डी में एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया जिसके बाद एक किसान यात्रा का आयोजन किया गया जो कपसा रोड से होकर टिकरी, सिसोलर सुमेरपुर होकर जिला मुख्यालय पहुंची जहां पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद किसानों ने अधिकारियों को किसानों की समस्या से अवगत कराया।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!