

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा(हमीरपुर)तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। तहसील सभागार में जिला जज मनोज कुमार राय व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पद एवं बार संविधान की गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मौदहा तहसील सभगार में शपथ लेने वालो में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवलाल पाल, महामंत्री विवेक कुमार दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवनारायण निषाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव राजबहादुर यादव, अभिषेक निगम, अनुज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अफरोज आलम, लाइब्रेरियन मोहम्मद हनीफ, मीडिया प्रभारी काजी अजमत उल्ला मौदहा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बार संविधान के गोपनीयता की सपथ दिलाई l इस मौके पर उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, नायबताहसीदार महेन्द्र गुप्ता, बार चेयरमैन हयात अहमद उमाशंकर मधुपिया, बरदानी लाल ,साकेत त्रिपाठी, राहुल द्विवेदी, विनय तिवारी, ब्रजकिशोर त्रिवेदी, किशोरी लाल, प्रभाकर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे l