A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :करोडों रुपये की लागत से बना एम. आर. सेंटर लेकिन सरकारी विभाग सडक किनारे फेंक रहे कचरा 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। सरकार द्वारा नगर के बाहर करोडों रुपये खर्च कर कचरा निस्तारण केंद्र बनाया गया है लेकिन सरकारी विभागों द्वारा सडक किनारे कचरा फेंक कर पर्यावरण प्रदूषण फैलाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में उपखण्ड अधिकारी से बार बार फोन पर सम्पर्क साधा गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

एक ओर जहां सरकार स्वच्छता अभियान चलाकर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी ओर कस्बे के पीडब्लूडी से न्यायलय जाने वाली सडक किनारे बिजली विभाग ने अपना कुंतलों कचरा फेंक दिया है जिससे न केवल गंदगी फैल रही है बल्कि पर्यावरण भी दूषित हो रहा है। इतना ही नहीं महीनों से पडे इस कचरे पर नगरपालिका सहित किसी जिम्मेदार की नजर नहीं पडी है जबकि इसी रास्ते से उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी हर दिन गुजरते हैं। इस सम्बन्ध में उपखण्ड अधिकारी से बार बार दूरभाष पर सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!