A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :एक दर्जन ओवरलोड ट्रकों पर चला सरकारी चाबुक, खनन माफिया सकते में

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। अवैध खनन और ओवर लोडिंग के खिलाफ चलाए गए अभियान से खनन माफिया सकते में आ गए जबकि एक दर्जन ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर स्थानीय गल्ला मण्डी में खडा कराया गया है।

Related Articles

मंगलवार देररात उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में पुलिस ने नेशनल हाइवे से एक दर्जन ओवरलोड ट्रकों का चालान किया है। जबकि पुलिस ने सभी ट्रकों को पकड़ कर स्थानीय गल्ला मण्डी में खडा कराने के बाद खनिज विभाग और सम्भागीय परिवहन विभाग को सूचना दे दी है। इस सम्बन्ध में एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि छः ट्रक ओवरलोड हैं जबकि चार ट्रकों के कागजात संतोष जनक नहीं पाए गए वहीं खनिज विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

बताते चलें कि इस समय खनन माफिया ट्रकों की नम्बर प्लेट बदलकर या एक दो नम्बर मिटाकर अवैध खनन की ओवरलोडिंग कर रहे हैं और खनिज विभाग तथा परिवहन विभाग सबकुछ जानते हुए भी आंखे बंद किए रहता है।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!