A2Z सभी खबर सभी जिले की

डिजिटल जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

डिजिटल जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में जनपद पंचायत पांढुर्णा के सभाकक्ष में डिजिटल जनगणना 2027 के संबंध में जिले के समस्त चार्ज अधिकारियों के लिए आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा एवं अंतिम दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुश्री साक्षी कुमावत और श्री कैलाश चंद्र साहू ने चार्ज अधिकारियों को डिजिटल जनगणना की अवधारणा, कार्यप्रणाली, और तकनीकी जानकारी दी। नागरिक मोबाइल पोर्टल से जनगणना में भाग ले सकते हैं। अधिकारियों को डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया, संभावित समस्याओं के समाधान, डिजिटल टूल्स के उपयोग, डाटा की शुद्धता, और समयबद्ध निष्पादन पर मार्गदर्शन दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक, तहसीलदार पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित जनगणना के लिए नियुक्त सभी चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल जनगणना 2027 जिले के लिए एक महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है, जिसे सटीकता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का प्रभावी उपयोग करते हुए जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!